चलो अज खुद से एक वादा करतें हैं,
हसेंगे और हसाएँगे इरादा करतें हैं !!
ठहाके बिक्तें नहीं बाजार में ,
क्यू हर चीज खरीदने की आशा करतें हैं !!
कल देखा था एक थकी सी आँखों को मंदिर के बहार,
अज चलके उनसे दो चार- बातें करतें हैं !!
उसका क्या हुआ जो रोज आता था खिलौने वाला,
कुछ उधर था अज वो चुकता करतें हैं !!
चलो आज मम्मी के लिए जलेबी लेकर
बताएं हम भी उन्हें प्यार उनसे ज्यादा करतें हैं
रंजि .....त
